रवि जिंदल को मिला ऑनर ऑफ़ अशोका अवॉर्ड 2026
नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने किया सम्मानित

ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि जिंदल को ऑनर ऑफ़ अशोका अवार्ड 2026 व गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। चार्ल्स वाल्टर्स कौंसिल फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च द्वारा 25 अक्टूबर 2026 को इंडिया हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश K G Balakrishnan न्यायधीश राजेश टंडन ने ऑनर ऑफ़ अशोका अवार्ड 2026 व गोल्ड मेडल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान उस व्यक्ति को दिया जाता हैं जिसने स्टार्टअप से लेकर अब तक लगातार व्यावसायिक संस्थानों के संगठन का विकास व सामाजिक क्षेत्र में उन्नति की हो व अपने क्षेत्र में गुणवत्ता युक्त सर्वोत्कृष्ट कार्य कर रहे हो , पूर्व में भी डॉ. जिंदल को डॉक्टरेट की उपाधि ,अटल बिहारी अचीवमेंट अवार्ड व थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भारत गौरव अवार्ड द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।